राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराए जाने से आहत, अर्जुन मोढवाडिया ने छोड़ी कांग्रेस, 24 घंटे में दूसरा इस्तीफा

गांधीनगर । गुजरात कांग्रेस के नेता अर्जुन मोढवाडिया ने विधायकी छोड़ दी है। मोढवाडिया ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। बीते 24 घंटे में गुजरात कांग्रेस से यह दूसरा इस्तीफा है। बताया जाता है कि मोढवाडिया अयोध्या राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराए जाने के फैसले से आहत थे।

बीते दिनों उन्होंने खुलकर इस मसले पर कांग्रेस की आलोचना की थी। मोढवाडिया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा था कि भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं। यह देशवासियों की आस्था और विश्वास का मामला है। कांग्रेस को ऐसे फैसले से बचना चाहिए था।

गुजरात कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में भी अयोध्या राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराए जाने के फैसले का जिक्र किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि प्रभु राम केवल हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं। भगवान राम भारत की आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कांग्रेस लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही है। इस पवित्र अवसर को अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और देशवासी नाराज हुए…

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *