महोबा: गौरहारी में पंचायत चुनाव बैठक संपन्न
महोबा (हेमंत गोस्वामी): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वार्ड क्रमांक 5 की बैठक गौरहारी में संपन्न हुई| पंचायत चुनाव के जिला संयोजक मुरली मनोहर तिवारी, सह संयोजक मंगल महान, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत, वियोगी शाश्वत एवं वार्ड प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संजीव उपाध्याय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर सेक्टर में कैसे पंचायत चुनाव को जीतना है| सभी मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, ग्राम प्रमुख आदि मौजूद रहे|