शर्मनाक: वृद्धा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
महोबा: जिले के कबरई क्षेत्र में शनिवार को दलित बिरादरी की एक बुजुर्ग विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई नगर मुहाल की इस सनसनीखेज घटना में लगभग 55 वर्षीय महिला को शनिवार तड़के उसके मकान के निकट एक खंडहर में निर्वस्त्र हालत में अचेत पड़ा हुआ पाया गया। मौके पर उक्त महिला के हाथ व पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसके मुंह मे कपड़ा ठूंसा गया था।
पुलिस द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। चिकित्सकों द्वारा करीब चार घण्टे तक सघन चिकित्सा के उपरांत महिला की हालत को काबू में कर लिया गया है। वह अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। Old woman gang raped
पीड़िता का बयान
पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दिये गए बयान में उसके साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया गया है। महिला के विरोध करने और चीखने चिल्लाने पर आरोपियों द्वारा उसके गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर भरे जाने की बात भी कही जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंच पीड़ित महिला से मुलाकात की है। उन्होंने पुलिस को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है। पीड़ित महिला के परिवार के अन्य सदस्यों के बाहर रहने तथा यहां उसके अकेले रहने की जानकारी दी गई है। Old woman gang raped