जानकारी के अनुसार दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। हादसा हनोतिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ, जहां अचानक दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
108 एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जुन्नारदेव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर किया। इलाज के दौरान 20 वर्षीय सोनू उईके की भी मौत हो गई।
पुलिस और अस्पताल के अनुसार मृतकों की पहचान 20 वर्षीय चंद्रभान यादव और 15 वर्षीय चमन यादव के रूप में हुई है। वहीं हादसे का एक अन्य युवक घायल है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
