व्यापारियों ने मनाया जीत का जश्न

झांसी। सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के तत्वाधान में रवि शर्मा की प्रचंड जीत पर माताजी शांति शर्मा के मुख्य आथित्य एवं झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में विशाल मिष्ठान व फल वितरण अत्रि चौराहा से प्रारंभ कर सीपरी बाजार में वितरित किया। इस मौके पर चेयरमैन मनमोहन गेड़ा, प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, आजाद गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभु दयाल साहू, शशिकांत कारलेकर, जिला अध्यक्ष विवेक जैन, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्टॉकी भुसारी, सीपरी बाजार व्यापार महासमिति के संयोजक संजय चड्ढा, अध्यक्ष उदय सोनी, महामंत्री बलवीर सिंह सलूजा, चेयरमैन नाटी भुसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी भुसारी, राकेश दुबे, गणेश राम चौधरी, सुशील सोनी, मुकेश साहू, जिला महिला व्यापार मंडल से संरक्षक प्रियता रावत, उर्मिला पटेरिया, स्वीटी शर्मा, रचना चड्डा, सविता पचौरी, सिमरन चड्ढा, सरोज पाठक, अंकिता बर्मा, श्वेता पाराशर, आरती सिंह, कामना श्रीवास्तव, सीमा गुप्ता ,नीता गुप्ता, रेनू त्रिवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं प्रांतीय महामंत्री पियूष रावत ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *