महापौर ने एसो. के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

झांसी। उत्तर प्रदेशीय स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसिएशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम महारानी लक्ष्मीबाई सभागार नगर निगम में मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं विशिष्ठ अतिथि अपर नगर आयुक्त शादाब असलम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जिसमें उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मो.परवेज खान, महामंत्री कृष्णगोपाल दुबे, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, राहुल भदौरिया सहमहामंत्री, सौरभ सोनी आय व्यय निरीक्षक, वीरेन्द्र पांचाल उपाध्यक्ष, रमेश साहू उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री अमोलक यादव, शशांक त्रिपाठी मीडिया प्रभारी, रूखसार अली सह मंत्री, महेश सेन कार्यालय मंत्री को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने शपथ दिलाई।

इस मौके पर संरक्षक बृजमोहन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रवि व्यास ने भी शपथ लेते हुए कर्मचारियों के साथ ईमानदारी व मेहनत के साथ कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि कर्मचारी किसी भी संस्था का सबसे मेहनती व ईमानदार कर्मचारी होता है और उसकी मेहनत से ही पूरा विभाग चलता है। आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने जो शपथ ली है उस शपथ के साथ-साथ अपने कार्य को बड़ी ईमानदारी व लगन के साथ करना होगा। अपने कार्य में इतनी ऊर्जा लानी होगी कि हम अपने काम को पूरी तरह कर सकें। साथ-साथ सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अपने कार्य को अपनी संस्था को जिम्मेदारी से कर्तव्यपूर्ण तरीके से कार्य करें।

इसमौके पर उपसभापति सुनील नैनवानी ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि हम सभी एक साथ हैं और शहर के विकास को एवं नगर निगम के सभी कार्यों को मिल-जुलकर ईमानदारी के साथ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीतिशास्त्री व आभार बृजमोहन मिश्रा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *