हिन्दी की बढ़ती हुई लोकप्रियता इसकी समृद्धि को करती है प्रदर्शित : प्रो. योगेंद्र प्रताप

झांसी। हिन्दी विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सभागार में आज भाषा के लोक व्यवहार पर इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह का एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने किया।

इस अवसर पर प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा हिन्दी की बढ़ती हुई लोकप्रियता उसकी समृद्धि की परिचायक है। कई भाषाओं को अपने में समेटे हुए हिंदी आज दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के रूप में स्थापित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाषा का देश के विकास के साथ भी बहुत गहरा संबंध होता है। जिस देश की भाषा समृद्ध होती है वह देश बहुत जल्दी विकास कर लेता है। प्रो. सिंह ने कहा कि केवल हिन्दी दिवस मना लेने भर से हिंदी का विकास संभव नहीं है। आज जरूरत है कि उसे हम अपने जीवन में उतार सकें। उन्होंने बताया उदाहरण देते हुए कहा कि बैंक में हस्ताक्षर हिन्दी में किया जाए तो इससे हमारे अंदर अपनी भाषा के प्रति सम्मान जागृत होगा।
इस अवसर पर डा. उमेश कुमार, डा. श्वेता पांडेय, डा. ओपी चौधरी, डा. अचला पांडेय, डा. श्रीहरि त्रिपाठी, नवीन चंद्र पटेल विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार हिंदी विभाग के आचार्य पुनीत बिसरिया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *