अजब गजब : रीति-रिवाज से ढोल नगाड़ों के साथ निकली भैंसें की शव यात्रा

झांसी। जिले की मोंठ तहसील के एक गांव में अनोखा रीति रिवाज देखने को मिला। यहां ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ पशुओं के देवता कारसदेव को समर्पित एक भैंसे की अनोखे तरीके से शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है।

भारतीय संस्कृति में अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग देवताओं की पूजा का विधान है। पशुओं के देवता के रूप में कारसदेव को पूजा जाता है। तहसील मोठ के अंतर्गत समथर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा बेलमा में कारसदेव महाराज के नाम समर्पित छुट्टा घूम रहे एक भैंसे की मौत हो गई। जिसके बाद सभी ग्राम वासियों ने बुल्डोजर पर भैंसे को रखवाकर उसकी शव यात्रा की तैयारी की। ढोल नगाड़ों के साथ यह शव यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व ग्रामीणों ने पूरी विधि विधान और पूजा अर्चना करके नए वस्त्र लाल चुनरी, फूल माला भैंसे को पहनाई। इसके बाद शव यात्रा में ग्रामीण रोते हुए भी नजर आए। ग्रामीणों ने गांव के बाहर गहरा गड्ढा खोदकर विधिवत तरीके से भैंसे को दफनाया और ग्रामीण कन्या भोज की तैयारी में जुट गए। यह अनोखी शव यात्रा आज के आधुनिक युग के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करने के साथ गांव से लेकर जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *