जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा मनाया गया वसंत उत्सव
झांसी। जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा बुधवार को चार्टर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में वसंत उत्सव मनाया गया। गेंदे के पीले फूलों से सजावट ने सभी को मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में विघ्नहर्ता गणपति बप्पा को पुष्पांजलि की गई।
ईश्वर के आह्वान के पश्चात वसंती रंग के परिधानों में सजी हुई मेंबर्स ने अपनी अपनी परफॉर्मेंस भी दी। इसमें से बेस्ट परफॉर्मर्स में तीन वसंती क्वींस चुनी गई। रजनी वर्मा प्रथम, निधि नगरिया द्वितीय तथा प्रभा सराओगी तीसरे स्थान पर रहीं। राधा कृष्ण के भजनों का सभी ने आनंद उठाया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, रजनी वर्मा, निधि नगरिया, अर्पणा द्विवेदी, रचना सोनी, रजनी सेठ, प्रभा सराओगी, अलका मित्तल इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अर्पणा द्विवेदी तथा अंत में अध्यक्ष रजनी वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।