दो कारें आपस में टकराईं, 5 की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

बांदा (अनिल शर्मा)। जिले में गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र मे भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दो कारों की टक्कर हुई और फिर दोनों पेड़ से जा टकराईं। बताया जाता है कि सबुह करीब 4.30 बजे एक स्कार्पियों और बोलेरो गाड़ी राजापुर (चित्रकूट) से बारात से वापस ग्राम निवाईच थाना पैलानी (बांदा) लौट रही थीं। शराब के नशे में दोनो कारों के चालक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे।

घटना की जानकारी पर एसपी अभिनंदन और डीएम दीपा रंजन ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि दोनो गाड़ियों में सवार लोग शराब के नशे में धुत्त थे। नशे में एक दूसरे की गाड़ियों को ओवरटेक कर रहे थे। इसी में हादसा हुआ है। एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही
दोनों गाड़ियों में करीब 11 लोग सवार थे। पुलिस का कहना है कि गाड़ियों में शराब की बोतलें पड़ी मिली हैं। दोनों गाड़ियां मिरगहनी थाना तिंदवारी के पास एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर आपस में टकराने के बाद पेड़ से जा टकराईं। इससे 5 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों की पहचान पैलानी के निवाइच के रहने वाले कुलदीप सिंह (26), अभिनय सिंह (21), कल्लू उर्फ प्रभात (26), अतुल कछवाह (30) और पिपरहरी के रहने वाले उमेश (25) के रूप में हुई है। घायलों में पंकज, आनंद, सुशील, सौरभ, साहिल आदि शामिल हैं। सभी निवाइच के रहने वाले हैं। पिपरहरी के विभास सिंह भी घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत ज्यादा गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *