वरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योति जायसवाल भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति की सदस्य मनोनीत

झांसी। राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जेड आर यू सी सी उत्तर मध्य रेलवे, रेल मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने दीनदयाल उपाध्याय नगर चंदौली , उप्र की प्रसिद्ध समाजसेविका एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योति जायसवाल की रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है।

 

क्षेत्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने श्रीमती जायसवाल को बधाई देते हुए रेल यात्रियों के समस्याओं के समाधान तथा सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है।ज्योति जायसवाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगी।

सदस्य मनोनीत किए जाने पर समिति के सदस्य सैयद सरफराज अहमद सहित चन्दौली के भाजपा नेताओं ने श्रीमती जायसवाल को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *