एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने पर रामतीर्थ सिंहल को बधाइयों का लगा तांता

रामतीर्थ बोले,पार्टी में हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान

झांसी। एमएलसी प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा होते ही पूर्व मेयर रामतीर्थ सिंघल के आवास पर उनके समर्थकों का बधाइयां देने को हुजूम उमड़ पड़ा।

इस दौरान उन्होंने कहा की उन्हे कुछ भी मालूम नही था। सब कुछ अचानक से हुआ। अचानक से घोषणा होने के बाद उन्होंने अचंभित होते हुए कहा कि पार्टी हमेशा अपने हर कार्यकर्ता का समय समय पर ध्यान रखती है,और समय पर सही स्थान देती है। उन्होंने कहा कि वह अपने शीर्ष नेता देश के प्रधानमंत्री और देश के मुख्यमंत्री सहित सभी का धन्यवाद देते है जो एमएलसी के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा बुंदेलखंड के विकास के लिए तैयार है और हमेशा विकास करती रहेगी। आपको बता दे की रामतीरथ सिंहल झांसी नगर निगम के पूर्व महापौर रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *