06 उप निरीक्षक,निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत
डीआईजी व एसएसपी द्वारा स्टार लगाकर दी गयी शुभकामनाएं
झांसी। जनपद में तैनात 06 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया। साथ ही उच्चाधिकारियों ने उनको शुभकामनाएं देते हुए अपनी दोगुनी ऊर्जा से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को करने हेतु प्रेरित किया।
थाना प्रभारी लहचूरा अमरनाथ, थाना प्रभारी एरच त्रदीप सिंह, थाना प्रभारी शाहजहाँपुर धर्मेन्द्र सिंह चौहान, उनि घनश्याम सिंह थाना कटेरा, उनि नरेन्द्र सिंह थाना सकरार तथा थाना नवाबाद पर तैनात उनि. मुकेश कुमार सिंह को उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना द्वारा उक्त उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर शुभकामनाएँ दी गयीं। साथ ही उनको अपनी दोगुनी ऊर्जा से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को करने हेतु प्रेरित किया गया।