जुमलेबाजी से प्रदेश की जनता परेशान, जनता चाहती है बदलाव : अखिलेश

झाँसी: भाजपा सरकार के जुमलेबाजी से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में बढ़ते जनाधार के चलते भाजपा सरकार का सफाया सुनिश्चित है। भाजपा सरकार ने समाज को जोड़ने की जगह जात पांत में बांटने का काम किया है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोंठ में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

आगे उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश में भाजपा विकास न करके केवल नाम बदलने का काम कर रही है। और समाजवादी पार्टी के शासन काल के कार्यो को अपना बताकर अपनी पट्टिका लगाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में बैठी जनता को गुमराह करने का काम किया है।

चाहे रोजगार हो या फिर विकास आदि मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। आगे उन्होंने कहा कि एरच बांध बनाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार की देन है लेकिन भाजपा सरकार उसे भी आजतक पूरा नहीं कर सकी। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने आज तक सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया।

जहां एक ओर केन्द्र की भाजपा की मोदी सरकार ने अपनी हठधर्मिता के चलते कृषि कानूनों को वापिस न लेने पर अड़ी रही और किसानों को अपने अधिकारों के लिये जान गवांनी पड़ी लेकिन किसान अपने न्याय की मांग पर अड़े रहे और आखिरकार केन्द्र सरकार को झुकना पड़ा और किसानों की जीत हुई। ऐसी हठधर्मी सरकार को रहने का कोई अधिकार नहीं है भाजपा सरकार ने गरीबों के हित में काम न कर सिर्फ पूंजीपतियों के हितों में काम किये हैं।

जहां मंहगाई एक ओर चरम सीमा पार कर चुकी है। आम आदमी का जीना दूभर हो गया। लोग अपने परिवारों के भरण पोषण के लिए पलायन करने को मजबूर हो गया है।बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में दिन प्रतिदिन घट रही घटनाएं इस बात का परिणाम है कि भाजपा सरकार में बैठे लोग अपने में मस्त रहे और जनता विकास की बाट जोहती रही। और स्वयं के विकास में लगी रही।

पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब प्रदेश अखिलेश यादव की सरकार थी तो प्रदेश में विकास से लेकर कन्या विद्या धन, लैपटॉप, पेंशन, चिकित्सा, शिक्षा आदि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिला। और प्रदेश में हर वर्ग को लाभ मिला था। लेकिन भाजपा ने समाज को जोड़ने की जगह तोड़ने का काम किया है। आज समाज को बांटकर राजनीति करने में लगी हुई है। आने वाले समय में अखिलेश यादव की सरकार आते ही प्रदेश का विकास सम्भव है।

सभा का संचालन राजेन्द्र खरे एवं आभार दीपांकर यादव मून भैया ने व्यक्त किया। अखिलेश यादव ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित युवाओं में जोश भरते हुये ऊर्जा का संचार किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हर परिस्थितियों में लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा और 2022 में प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Alok Pachori (A.T.A)

Assistant Editor

Alok Pachori (A.T.A) has 327 posts and counting. See all posts by Alok Pachori (A.T.A)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *