प्रेमी संग भाग रही बेटी को लोगों ने पकड़कर जंजीरों से बांधा

प्रेमी भागने में हुआ सफल,मां पर किया था हमला

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग रही नाबालिग लड़की को मां ने बस स्टेशन पर पकड़ लिया। जंजीरों से हाथ-पैर जकड़कर उसे पानी के ठेले पर लिटा दिया। इस दौरान लड़की प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बेटी को बांधने का विरोध किया तो कुछ ने लड़की पर ही थप्पड़ बरसा दिए। कुछ देर तक यह तमाशा चलता रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर लड़की को मुक्त कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना दबावाद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड की है। बताया जा रहा है कि प्रेमी के साथ मिलकर लड़की ने अपनी मां पर हमला भी किया था। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो प्रेमी भाग निकला।

पानी बेचती है मां
महानगर के बस स्टैंड पर मां ठेले पर पानी की बोतल बेचती है। मां का कहना है, “मेरी बेटी अभी नाबालिग है। वह तालपुरा निवासी युवक से प्यार करती है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन वो लड़का ठीक नहीं है। दूसरी जाति का भी है। मैंने लड़के के घर जाकर भी समझाया और उसके परिवार को भी ये बात बताई थी। मगर वो नहीं माना। इससे पहले भी 2 बार मेरी बेटी को भगाने का प्रयास कर चुका है। मैंने मंडी चौकी में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।”

 

भागने वाली थी इसलिए बांधा जंजीरों से

मां ने बताया, शनिवार शाम को बेटी फिर से प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी। तभी मेरी नजर पड़ गई। मैंने शोर मचाया तो लड़के ने मुझपर हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गया। किसी तरह मैंने बेटी को पकड़ा। बेटी बार-बार युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी था।
काफी समझाने पर भी वह नहीं मानी। तब लोगों की मदद से रेहड़ी पर उसके हाथ-पैर जंजीर से बांधकर ताला डाल दिया। लड़की को जंजीरों में जकड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

 

खुद जकड़ा था जंजीरों में

इस संबंध में पुलिस का बयान इसके ठीक उल्टा है। मंडी चौकी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया, लड़की और उसकी मां को चौकी ले गए थे। लड़की ने खुद की उम्र 18 साल बताई है। उम्र को लेकर जांच की जा रही है। लड़की ने बयान दिया कि उसने खुद ही अपने आपको जंजीरों से जकड़ लिया था। मेडिकल जांच में कोई चोट नहीं आई है। लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ घर चली गई। आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *