जमीनी विवाद में छत से फेंककर दिनदहाड़े अधेड़ की हत्या

पत्नी व बेटे की हालत गंभीर

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अठोदना में कुछ जमीन माफियाओं व किसान के बीच हुए विवाद में माफियाओं ने किसान को छत से फेंककर उसकी हत्या कर दी। विवाद के दौरान उसकी पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसपी सिटी व सीओ सदर घटना स्थल पर जा पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ऑठोदना गांव में मंगलवार की दोपहर के समय रूप सिंह कुशवाहा की उसके घर पर ही उसे छत से फेंक कर हत्या कर दी गई। रूप सिंह के परिवार के लोगों का आरोप है कि उनका जमीनी विवाद प्रेमनगर निवासी चंद्रशेखर सोनी और मेहंदी हसन के साथ चल रहा था। चंद्रशेखर सोनी और मेहंदी हसन इस मामले का समाधान करने के लिए अपने कुछ दबंग साथियों को लेकर मंगलवार की दोपहर ऑठोदना गांव आए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी विवाद हुआ। विवाद में रूप सिंह की पत्नी ममता व बेटा घायल हो गया जबकि आरोपितों ने रूप सिंह कुशवाहा को छत से फेंक दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और रूप सिंह का शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल पत्नी व बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र  सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने धोखाधड़ी करके जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। उसी मामले में बार बार किसान पर दबाव बनाया जा रहा था और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आज भी आरोपित दबाव बनाने आए थे। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *