पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

कहा, सुरसा की तरह बढ़ रही महंगाई

झाँसी : शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में उप्र कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर महानगर के कई पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनमानस का जीना हराम कर दिया है। सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के बजाए लगातार बढ़ाती जा रही है। इसका सीधा असर आम जनमानस पर पड़ रहा है।

अरविंद वशिष्ठ ने कहा की पेट्रोल-डीजल की कीमत सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। डीजल की कीमत से ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने की वजह से जरूरत की वस्तु महंगाई को छू रही है। किसान डीजल की कीमत से बदहाल हो रहा है। महंगाई का मुख्य कारण पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत है, जिस वजह से चारों तरफ हाहाकार मचा है। सरकार सत्ता में नहीं थी तो वादे करती थी कि डीजल-पेट्रोल सस्ते दाम पर बिकवा देंगे। आज ठीक उसके विपरीत पेट्रोल शतक लगा चुका है। हम सरकार से मांग करते हैं कि डीजल-पेट्रोल की कीमतें कम करे। उन पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ कम करे।

धरने का का संचालन जितेंद्र भदौरिया व आभार अरविंद बबलू सभासद ने किया। इस दौरान राहुल रिछारिया, राजेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, मुन्नी देवी अहिरवार, डा.विजय भारद्वाज, ज्ञानेंद्र तिवारी, हरवंश लाल, भरत राय, घनश्याम प्रजापति, अजय मिश्रा, सुरेश भार्गव, संजय बबेले, युवराज सिंह यादव, अंकुर मिश्रा, अनिल रिछारिया, देवी सिंह कुशवाहा, गिरजा शंकर राय, मजहर अली आदि उपस्थित रहे।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *