जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट देगा निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा

14 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, स्वतंत्रता दिवस से कक्षा प्रारम्भ

झाँसी : जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट द्वारा कंप्यूटर की निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी। इसके लिए 14 अगस्त तक पंजीकरण होंगे व स्वतंत्रता दिवस पर कक्षा प्रारम्भ की जायेगी।

संस्था युवाओं को सही दिशा देने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करायी जा रही थी। अब डिजिटल उम्मीद के नाम से नया अभियान प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जायेगी।

वर्तमान में कंप्यूटर फंडामेन्टल कक्षा प्रारंभ की जायेगी। जिसमें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी जायेगी। इसके लिए संस्था की बेवसाईट से रजिस्ट्रेशन फार्म डाउनलोड करके भरा हुआ फार्म संस्था को 14 अगस्त तक मेल करना होगा। 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे आनलाईन कक्षा प्रारंभ की जायेगी। इसके बाद कक्षा प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार तक 3 बजे से 4 बजे तक आनलाईन व शनिवार को अवकाश व रविवार को आफलाईन कक्षा चलेगी। कोरोना काल में कक्षा केवल आनलाईन ही रहेंगी।

उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया व अभियान संयोजक पवन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी। इस अवसर पर मुन्ना लाल मिश्रा, राजेश तिवारी, मंशाराम वर्मा, अनेश अग्रवाल, विजय महरोलिया, हेमन्त वर्मा, गजेन्द्र, रवि, मोहित कर्ण आदि उपस्थित रहे।

Kuldeep Tripathi

Editor

Kuldeep Tripathi has 1564 posts and counting. See all posts by Kuldeep Tripathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *