पर्यावरण संरक्षण एवं परिस्थितिकी संतुलन सतत विकास के लिए आवश्यक : एम पी अग्रवाल

प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा, ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘वृक्षारोपण जन अभियान 2023’ का किया प्रारंभ

नैक मूल्यांकन के संदर्भ में विश्वविद्यालय नैक समिति को प्रदान की आवश्यक जानकारी

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा एम पी अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश में शनिवार से ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 की शुरूआत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में पीपल का पौधा रोपित कर की। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने यूपी में इस वर्ष 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सभी शिक्षक एवं छात्रों से कहा कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विगत 6 वर्षों में 131 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ’ की थीम पर इस वृहद वृक्षारोपण अभियान का प्रारंभ कर रही है। इस वर्ष 200000 से अधिक आबादी वाले नगरी निकायों मैं विशेष रूप से सिटी फॉरेस्ट के विकास का लक्ष्य लिया गया है। वृक्षारोपण अभियान से कृषि वानिकी आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने की नीति के अच्छे परिणाम मिले हैं। किसानों की आय को बढ़ाने एवं नवीन रोजगार सृजन करने में भी सहायक है। उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन हेतु बनाई गई समिति को कुलपति कमेटी कक्ष में संबोधित करते हुए बेहतर नैक ग्रेड प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

 

कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रोफेसर मुकेश पांडे द्वारा इस अभियान के अंतर्गत आम का पौधा रोपित किया गया। उन्होंने कहा की पर्यावरण की रक्षा हमारे लिए आस्था का विषय है। आज जो चारों वृक्ष हम देख रहे हैं, इसके लिए हम अपने पूर्वजों के ऋणी हैं। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम आगे आने वाली मानव जाति के लिए इसे संरक्षित कर बेहतर पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र उपलब्ध कराएं। हमारी सनातन संस्कृति भी सहजीवन सहअस्तित्व के जीवन दायक मूल्य से जुड़ी है। इस लोक कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय इस वर्ष लगभग 6000 पौधों का रोपण कर रहा है। इसमें 4000 पौधे करगुंवाजी क्षेत्र, नारायण बाग फॉर्म, आवासीय परिसर, परीक्षा भवन, अतिथि गृह पर रोहित किए जा चुके हैं।

 

वृक्षारोपण अभियान 2023 का कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय आवासीय संकुल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार द्वारा जामुन एवं परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर सिंह द्वारा पाकड़ का वृक्ष रोपित किया गया। अभियान के अंतर्गत, आम, पीपल, जामुन, पाकड़, शीशम, बरगद, अमरुद, सागौन, आंवला, शहतूत, अनार आदि के वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ संतोष पांडे, कृषि विभाग एवं डॉ विनीत कुमार, पर्यावरण विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो डीके भट्ट, प्रो मुन्ना तिवारी, उप कुलसचिव दिनेश प्रजापति, सहकुलसचिव संतोष सिंह, डॉ बी बी त्रिपाठी, डॉ सत्यवीर सिंह सोलंकी, डॉ ऋषि कुमार सक्सेना, डॉ राहुल शुक्ला, अनिल गोरे अतुल खरे विवेक अग्रवाल के साथ विश्व विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *