जिलाधिकारी ने सांसद आदर्श ग्राम सरवां का किया निरीक्षण

चौपाल लगा लोगों से संबाद कर जानी समस्याएं

 

झांसी। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने विकास खंड वबीना अन्तर्गत सांसद आदर्श ग्राम सरवां का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से रूबरू हो प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीबों के हित में तमाम योजनाओं के बारे में जाना और बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं था उन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां भी दी।

उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम सरवां, विकास खण्ड बबीना में  जन चौपाल का आयोजन किया एवं ग्रामवासियों से संवाद किया गया। जन चौपाल के माध्यम से उन्होंने बताया कि ग्राम में गोल्डन कार्ड, कोविड वैक्सीनेशन, फ्री हेल्थ चेकअप तथा विद्युत संबंधी समस्योंं के लिए अधिकारी कैंप लगाए।

ओपन जिम का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बताए लाभ

इस दौरान सांसद आदर्श ग्राम सरवां, विकास खण्ड बबीना में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा ओपन जिम पार्क का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने ग्रामवासियों को ओपन जिम पार्क का प्रयोग कर स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।

 

बच्चों की कविताएं सुन हुए खुश

इसके बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, ग्राम सरवां, विकास खण्ड बबीना का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों द्वारा कविता सुनाई गई। जिसे सुनकर जिलाधिकारी अत्यंत प्रसन्न हुए। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा रसोईघर, पेयजल एवं शौचालय आदि व्यवस्थाओं को भी देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से खरीदा पैरदान

इसके साथ ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा सांसद आदर्श ग्राम सरवां, विकास खण्ड बबीना में स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टाल को भी देखा। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हाथ से बनाए गई बिछाई, पैरदान, फल/सब्जी की डालिया का स्टाल लगाया गया था। जिलाधिकारी द्वारा उनसे पैरदान खरीदा गया एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गए उत्पादों की प्रशंसा करते हुए ब्लॉक स्तर पर उनकी प्रदर्शनी लगाई जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *