नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा

झांसी। आधा दर्जन से अधिक पार्षद आज मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक ज्ञापन देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के ऊपर मनमाने तरीके से कार्य करने और पिछले पांच महीने से कोई बैठक और जानकारी न देने का आरोप लगाया है।। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुराने कर्मचारियों को बिना किसी को बताए हटा दिया और उनकी जगह पर अपने परिवार के लोगो को भर्ती कर लिया। जिसकी उन्होंने जांच कर कार्यवाही की मांग की।

 

नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर के आधा दर्जन से अधिक पार्षदों द्वारा आज झांसी के मंडल आयुक्त को एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर मनमानी तरीके से कार्य करने तथा सरकारी धन का दुरुपयोग कर बंदर बाट करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा निर्वाचित होने के बाद पूर्व से लगे कर्मचारियों को बिना किसी गलती के हटा दिया गया। और उनकी जगह पर अपने ही परिवार के लोगों को नगर पंचायत में कम पर लगा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने तमाम आरोप लगाते हुए झांसी के मंडल आयुक्त से मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *