झाँसी : धूमधाम से मनाई महाशिवरात्रि, निकाली शिव बारात
बबीना: महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृद्धालुओं ने नगर के सभी शिव मंदिरों को भव्यता के साथ सजाया, जहाँ सुबह से ही महाकाल के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान दोपहर होते ही शिव जी की बारात की शोभायात्रा का नगर भ्रमण कराया गया।
कस्बे के स्टेशन रोड तिराहे पर स्थित श्री त्रिलोकी नाथ जी के मंदिर पर प्रातः काल से ही शिव भक्तों का पूजा-अर्चना के लिए आना शुरू हो गया था। जिसमें स्त्री, पुरूष, एवं बालक-बालिकाओं ने पूजा अर्चना कर शिव जी का रूद्राभिषेक किया। उन्होने धतूरा, बेलपत्री, दूध, दही, जल एवं दूबा आदि शिव प्रतिमा पर चढ़ाई। दोपहर बाद युवाओं द्वारा डीजे एवं ढोल बाजों की धुन पर शिव जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ त्रिलोकी नाथ जी के मंदिर से किया, जो मेन चौराहे से स्टेशन रोड होती हुई मेन रोड पर आई।
यहाँ से इमलीपुरा, बड़ा तालाब, राय मुहल्ला, तिवरयाना मुहल्ला, मातनपुरा, गौंची खेड़ा, न्यू पम्प हाउस, हरीजन काॅलोनी से ब्लाॅक होती हुई वापिस त्रिलोकी नाथ जी के मंदिर पर पहुंची, जहाँ बारात का समापन किया गया। शोभायात्रा में डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर युवा शिव जी के नारे लगाते व नाचते गाते हुए चल रहे थे घोड़ों पर भगवान शॅंकर, हनुमान जी, नारद जी, इन्द्र एवं भूत पिशाच आदि के प्रतिरूप विराजमान थे।
जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। स्टेशन रोड पर सुरजीत सिंह यादव, आशीष यादव, विनय यादव, विशाल यादव, दीपक मातीया, अभीषेक, अमन आदि मेन रोड पर पलविन्दर सिंह नन्दा, सोनल जैन, अभिषेक जैन, अर्जुन ठाकुर, नाना गुप्ता, डब्बू अग्रवाल, अनुज जैन, मोहित वाल्मीकि, विनय वाल्मीकि, गोलू वाल्मीकि, आदि एवं गणेश मन्दिर मेन रोड पर बालाजी वाल मण्डल द्वारा, राय मौहल्ला में मारूती नन्दन इंटर प्राइजेज द्वारा स्वागत किया गया।
इस मौके पर चन्द्रप्रकाश राय, अरूण यादव ठेकेदार, आकाश यादव, अरविन्द यादव, प्रशात ठाकुर, हिमांशु विदुआ, ब्रजेन्द्र पाठक, मनीष यादव, मोहित यादव, चुनमुन महाराज, अनुभव, अज्जू मिश्रा, मंची जैन, दीपक रावत, प्रथम टन्डन, अभिषेक पुरी, प्रेम यादव, शिवम पुरी, गौतम झाॅ, शम्भव गुप्ता आदि मौजूद रहे।