दीपक त्रिपाठी को सौंपा भाजपा ने एमसीडी चुनाव का नेतृत्व

झांसी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक त्रिपाठी को दिल्ली मे होने वाले एम सी डी चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। इस दौरान सभी लोगों ने खुशी जाहिर की।

 

दर्शल दिल्ली एम सी डी चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिये काफी महत्वपूर्ण चुनाव है, क्योकि दिल्ली मे आम आदमी पार्टी की सरकार है ओर भाजपा आम आदमी पार्टी मे सीधा टकराव है। इसको ध्यान में रखते हुए बीजेपी प्रदेश कार्य समिति द्वारा दीपक त्रिपाठी जी को सोच समझकर यह प्रभार सौंपा गया। इससे पहले भी श्री त्रिपाठी मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, असम, उत्तराखंड, दिल्ली एवं राजस्थान मे पार्टी के लिये पूर्ण कालिक के रूप मे कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *