भाजपा ने सांसद कल्याण बैनर्जी व राहुल गांधी का पुतला फूंका

कहा किसान विरोधी है कांग्रेस

झांसी। वीरांगना नगरी झांसी के चचिर्त इलाइट चौराहे पर आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चे के सदस्यों ने भाजपा महानगर जिला उपाध्यक्ष अंकुर दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल के सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। उन्होंने विरोध जताते हुए दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

 

पश्चिम बंगाल के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाने और उनका समर्थन करते हुए वीडियो बनाने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि किसान के बेटे का मजाक उड़ाने वालों को भाजपा माफ नहीं करेगी।

 

इस दौरान मौजूद भाजपा नेता अमित साहू ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अमर्यादित आचरण करने वाले टीएमसी के नेता और सांसद कल्याण बनर्जी और उनके सुर में सुर मिलाने वाले राहुल गांधी का कार्य निंदनीय है। इसीलिए दोनों का पुतला फूंका है। इस दौरान किसान मोर्चा के सदस्यों ने कांग्रेस के किसान विरोधी होने को लेकर भी जमकर नारेबाजी की।

 

इस अवसर पर रोहित गोठनकर,अभिषेक जैन समेत दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *