भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी 21वीं सदी के प्रणेता थे

झांसी। रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन शहर व जिला कांग्रेस झांसी के तत्वाधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद प्रभारी अमर सिंह जांगिड़ के मुख्य आतिथ्य, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव एवं मंडल प्रभारी सुरेंद्र सक्सेना के विशिष्ट आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष पंडित मनोज तिवारी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित तदोपरांत मदर टेरेसा अनाथ आश्रम सिविल लाइन झांसी में स्वल्पाहार वितरित किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेश के सचिव एवं जनपद प्रभारी अमर सिंह जांगिड़ ने श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर बधाइ दी और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजीव गांधी नए युग के प्रणेता थे, उन्होंने 21वीं सदी के एक ऐसे भारत का सपना देखा था, जो दुनिया में दूर संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति तथा विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी हो।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल झा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने पंचायती राज की स्थापना की तथा 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मत देने का अधिकार दिया, जिससे युवा भारत का निर्माण हो सके और इस देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका हो सके।

 

इस अवसर पर महेश अग्रवाल, कृष्णकांत सरवरिया, दीपक मिश्रा, संतोष सेन, संजय पटेल, अरविंद यादव आदि ने राजीव गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गोष्ठी का संचालन अमीरचंद आर्य ने तथा आभार जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ नीरज कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *