मिशन वात्सल्य, मानवतस्करी,लैंगिकहिंसा,बाल एवं बंधकश्रम कार्यशाला का डीएम की अध्यक्षता मे आयोजन

उरई/जालौन (अनिल शर्मा)। मिशन वात्सल्य, मानव तस्करी, लैंगिक हिंसा की रोकथाम तथा बाल एवं बंधक श्रम विषय पर महीला एवं बाल विकास विभाग और जन साहस द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

 

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मी बाई सभागार में मिशन वात्सल्य, मानव तस्करी, लैंगिक हिंसा की रोकथाम तथा बाल एवम बंधक श्रम विषय पर कार्यशाला का आयोजन जन साहस संस्था जालौन तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

 

डाँ अमरेंद्र पौत्स्यायन जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा जिले में महिला एवम बाल विकास द्वारा आयोजित गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठक, पंचायत की सहभागिता और विभागो के बेहतर समन्वय के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन हेतु जिलाधिकारी व भीमजी उपाध्याय मुख्य विकास अधिकारी, के सामने विचार साझा किए। जिलाधिकारी ने उचित कार्यवाही और मार्गदर्शन हेतु सहमति प्रदान की। मुख्य विकास अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस विभाग, द्वारा बच्चों के विषय पर गंभीरता से और आपसी समन्वय से विभागो को कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला के तकनीकी सत्र के आयोजन में डाँ अमरेंद्र पौत्स्यायन, अधिवक्ता बृजराज सिहं, यूनिसेफ प्रतिनिधि चंद्रेश यादव, जन साहस टीम से शादाब आलम, करन राठौर, आशुतोष सिंह, और रविंद्र यादव शामिल हुए।
कार्यशाला में अमिता शुक्ला, प्रधान न्यायाधीश व रेनू यादव, माननीय न्यायाधीश/ सचिव जिला विधि सहायता अभिकरण उपस्थित होकर न्याय विभाग द्वारा संचालित योजनाओ और जागरूकता गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में सतीश चंद्र अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग से जगदीश वर्मा, जूली बाल संरक्षण अधिकारी, अनिल कुमार AHTU प्रभारी, इफ्तेखार अहमद डीपीओ आईसीडीएस, रामदत्त प्रजापति जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सत्यम त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, जन साहस संस्था से आशुतोष सिंह, नंदकुमार बौद्ध, पंचम, राहुल, हेमा, मणि, प्रदीप और जन साहस जालौन टीम के सभी सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *