ब्राह्मणों ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का फूका पुतला

राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ ने उठाई मांग, सपा स्वामी प्रसाद को करे बर्खास्त

उरई/जालौन (अनिल शर्मा)। राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ के तत्वावधान में मंगलवार को रामचरित मानस, रामायण और ब्राह्मणों पर अभद्रता टिप्पणी करने वाले सपा नेता व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका गया। आंदोलनकारियों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निष्कासित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

शहर के चुर्खी बाईपास स्थित महाराणा प्रताप चौराहे के पास राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन बुधौलिया, शिवम दुबे, शिवगोपाल तिवारी, दीपक तिवारी, मनोज दुबे, भरत दीक्षित, आशुतोष उपाध्याय, अंकित दुबे, विकास तिवारी, ऋषि मिश्रा आदि ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी निंदनीय और आस्था पर चोट करने वाली है। उन्हें सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा न करने पर संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन को मजबूर होगा। उन्होंने अखिलेश यादव से मांग की है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ तत्कालीन निष्कासन की कार्रवाई की जाए।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *