अनुशासन व राष्ट्रभक्ति की पाठशाला : डॉ. ब्रजेश मिश्रा

अभाविप ने आयोजित किया महानगर इकाई का अभ्यास वर्ग

झांसी। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झांसी महानगर इकाई का अभ्यास वर्ग बुंदेलखंड महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में प्रात : 8 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सैकड़ों विधार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कार्यकर्ता विकास एवं व्यवहार सत्र में बताया कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा एकमात्र छात्र संगठन है। इसमें शिक्षा के साथ साथ कार्यकर्ता का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि अभाविप अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की पाठशाला है।

 

महानगर अभ्यास वर्ग छः सत्रों में संचालित हुआ जिसमें सैधान्तिक भूमिका, कार्यपद्धति, सदस्यता, कार्यकारिणी पुनगर्ठन, परिसर कार्य, कार्यकर्ता विकास एवं व्यवहार, अभाविप का अमृत काल महोत्सव, घोषणाएं आदि सत्र सुचारू रूप से संचालित हुए। प्रांत सेवार्थ विधार्थी प्रमुख हरि त्रिपाठी ने परिषद की कार्यपद्धति पर बताया कि परिषद के कार्यकर्ताओं को समय का विभाजन करना बहुत ही सरलता से आता है। परिषद में सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह कार्य करके समरसता भाव को दिन प्रतिदिन अग्रसर करते हुए राष्ट्र को पुननिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेन्द्र सिंह राणा ने सदस्यता , कार्यकारिणी पुनर्गठन, परिसर कार्य पर बताया कि प्रत्येक परिषद एक तय लक्ष्य के साथ नवीन कार्यकर्ताओं को जोड़ता है। परिषद का महत्वपूर्ण घटक है सदस्यता जो कि युवाओं को जोड़कर राष्ट्र भावना को उत्पन्न करता है। पुनर्गठन और परिसर कार्य से परिषद अपने कार्य क्षेत्र में राष्ट्र चेतना को जागृत करता है।

 

प्रांत सह मंत्री उदय राजपूत ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वो संगठन है जो विधार्थियों की समस्या से लेकर राष्ट्र के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा, परिचर्चा कर समाधान करता है। परिषद का कार्यकर्ता कल का नही अपितु आज का नागरिक है। इसी कारण विधार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनकर खड़ा है। वहीं शिवाराजा बुन्देला ने बताया कि अभाविप अनुशासन के लिए जाना जाता है।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रसकेंद्र गौतम,राम किशन निरंजन, डॉ प्रतिमा परमार,डॉ गिरजा सिंह,डॉ रश्मि सेंगर,डॉ आदित्य सिंह,डॉ अनुराग,डॉ विवेक,नरेंद्र तिवारी,डॉ पंकज लवानिया,डॉ रवि कुमार, डॉ कपिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *