स्टाल लगाकर गर्भनिरोधक के अस्थायी साधन वितरित किए गए

विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर किया गया जागरुक

जालौन। गर्भ निरोधक साधनों के बारे में जागरुकता लाने के लिए शनिवार को विश्व गर्भ निरोधक दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंदों्र, तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और 20 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्टाल लगाकर गर्भनिरोधक साधन वितरित किए गए। इसके साथ ही लाभार्थियों को जागरुक भी किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अल्पना बरतारिया ने इसके लिए सभी चिकित्सा अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ हेल्थ वेलनेस सेंटर के सीएचओ को पत्र लिखकर आयोजन को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया था। कार्यक्रम में आशा और एएनएम की सेवाएं लेने को कहा गया था।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डा. एसडी चैधरी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टाल लगाए गए थे और स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाली लाभार्थियों को जागरुक किया गया। इसके चलते 40 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शनए 55 महिलाओं ने छाया गर्भनिरोधक गोलीए 202 ने माला एन को अपनाया। यही नहीं करीब दो हजार निरोध भी वितरित किए गए। 25 महिलाओं ने ईसीपी का प्रयोग किया। इस दौरान कोविड नियमों का पालन कराया गया। सैनिटाइजर और मास्क के लिए भी जागरुक किया गया। शारीरिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में भी समझाया गया। उन्होंने बताया कि पहली बार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में भी परिवार नियोजन के साधनों के स्टाल लगाए गए। अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अंतरा छाया का लाभ लिया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *