संस्था पदाधिकारियों ने बनाया प्रवासी मजदूरों को भोजन

झांसी। भारतीय मानवाधिकार समिति व जन सूचना अधिकार मंच द्वारा प्रवासी मजदूरों को संयुक्त रूप से रसोई का संचालन किय जा रहा है।
संस्था द्वारा संचालित रसोई का संचालन संस्था की महिला सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। वट सावित्री अमावस वृत पर महिला सदस्यों के न आने पर संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ने अपने साथियों से साथ स्वयं रसोई का संचालन कर प्रवासी मजदूरों के लिए खाना तैयार किया। वाहनों से नेशनल हाईवे पर भोजन वितरण कराया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, नन्दकिशोर वर्मा, रतन गोस्वामी, मोहित कर्ण, मंशाराम वर्मा, राजेन्द्र मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *