भगवान से न्याय की गुहार, सत्य की हुई जीत: अरविन्द

झांसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस द्वारा 6 जून से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मंगलवार को शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में कांग्रेसी ईश्वर की शरण में पहुंच गये और पूजन अर्चन उपरान्त माला फेरने लगे। वही पूजन अर्चन समाप्त होते ही प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की खबर आते ही कांग्रेसियों ने कहा कि सत्य की हुई जीत।
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर इस बार कांग्रेसियों ने ईश्वर का सहारा लिया। बताया गया कि रिहाई का फैसला आज न्यायालय के माध्यम से होना था। इस पर प्रातः से ही कांग्रेसी ईश्वर की शरण में पहुंच गये और पूजन अर्चन उपरान्त माला फेरने लगे। ओम नमः शिवाय की ध्वनि से शिवालय गुंजायमान हो उठा। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है। अब हम ईश्वर की शरण में हैं क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में नर सेवा का कार्य चल रहा था और हमारे समाज में कहा जाता है कि नर सेवा नारायण सेवा है। हमारी प्रदेश सरकार से न्याय की उम्मीद खत्म हो चुकी है इसलिये हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें सम्मान सहित रिहा किया जाए। पूजन अर्चन की समाप्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की खबर आते ही कहा कि ईश्वर के यहां देर है अंधेर नही। सत्य की जीत हुई है। इस दौरान राजेन्द्र रेजा, भरत राय व अमित चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *