नील गाय को कुल्हाड़ी मारते हुए वीडियो वाॅयरल

पुलिस अधिकारी बोले,उड़ाई जा रही अफवाह, नील गाय को बचाया जा रहा है
झांसी। एक ओर जहां कोरोना महामारी से पूरे देश में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। वही जनपद के मउरानीपुर तहसील के एक गांव का दिल दहला देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाॅयरल हो रहा है। ये दो अलग-अलग वीडियो हैं। पहले वीडियो में कुछ लोग एक नील गाय को कुल्हाड़ी से मारते हुए दिखाए जा रहे हैं। जबकि दूसरे वीडियो में लोग उसे बंधक बनाकर ले जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों में कुछ अलग ही कहना है। उनके अनुसार यह महज अफवाह है। जबकि हकीकत में नीलगाय को बचाने का काम किया गया है।
सोशल मीडिया में दो वीडियो जमकर वाॅयरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तीन-चार लोग एक नील गाय को घेरे हैं उनमें से एक उसे कुल्हाड़ी से मारता दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरा वीडियो इससे कुछ अलग है। इसमें उसी नील गाय को एक रस्सी से बांधते हुए वही लोग दिखाई दे रहे हैं। इस मामले की पड़ताल करने पर जानकारी हुई कि यह मामला पास ही के लहचुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धमना पायक का है। वहां पर गांव के ही कुछ लोग एक नील गाय को बंधक बनाकर कुल्हाड़ी से बार करते हुए दिखाई दे रहे हंै।
थानाध्यक्ष ने वीडियो को बताया गलत
जब इस संबध में लहचुरा थाना प्रभारी आद्या प्रसाद से जानकारी चाही तो उन्होंने वाॅयरल हो रहे वीडियो को गलत बताते हुए कहा कि कुछ लोगो द्वारा नील गाय को कुत्तो से बचाने की कोशिश की जा रही थी। और जिस तरह का वीडियो वाॅयरल हो रहा है। वह पूरी तरह गलत है।
सीओ ने कहा नहीं है जानकारी,कराएंगे जांच
जब इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की अभी कोई जानकारी नही है। मीडिया के द्वारा अवगत कराया गया है। जिसे संज्ञान में लेकर जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *