दो वर्ष पूर्व घर से भागी लड़की को पुलिस ने किया गिरफ्तार

टोडीफतेहपुर। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम किशोरपुरा से दो वर्ष पूर्व भागी लड़की को पुलिस ने ग्राम महेवा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब रहे लड़की के पिता ने 4 जून 2018 में पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि ग्राम महेवा निवासी सोबरन उसकी पुत्री को जबरन बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी पर पुलिस लड़की को बरामद करने में असफल रही। न्यायालय के आदेशानुसार 10 जनवरी 2020 को अभियुक्त सोबरन के घर की पुलिस द्वारा कुर्की किये जाने के उपरान्त भी लड़की नही मिल सकी। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार के कुशल नृतत्व में पुलिस टीम को लड़की की बरामदगी के लिए लगाया गया पुलिस टीम द्वारा दो वर्ष पूर्व घर से भागी लड़की को सकुशल ग्राम महेवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की ने बताया कि अपनी इच्छा से सोबरन के साथ गई थी हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है हम दोनो ने दिल्ली जाकर शंकर जी के मन्दिर से शादी कर ली है अब हम दोनों के दो बच्चे भी है। पुलिस ने गिरफ्तार युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए झांसी भेज दिया। घर से भागी लड़कियों को पुलिसआजतक बरामद नही कर सकी जबकि कुछ दिन पूर्व आये थानाध्यक्ष राजपाल सिंह के कुशल नृतत्व में थाना क्षेत्र से कुछ वर्ष पूर्व भागी तीन और लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।थानाध्यक्ष द्वारा अपराधियो के खिलाफ निरन्तर की जा रही कारवाई से अपराधियो में भारी खौफ है और आम जनमानस में बड़ी खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *