झांसी। श्री श्री 1008 हजारिया महादेव पानी वाली धर्मशाला में आरती परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ का भव्य महाशृंगार एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
महाशृंगार के बाद विधि-विधान से आरती की गई। इसके पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आरती परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
आयोजन में प्रमिल पंडा, भोले, राज ठागले, दिव्यांशु श्रीवास्तव, अमित, मनोज, शिवा, शशांक, कुणाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, सेवा और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की।
