दद्दा ध्यानचंद की 116वीं जयंती मनाने के लिए तैयारियां तेज

झांसी। सबसे बडे पुरस्कार का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान के नाम पर रखे जाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद द्ददा ध्यानचंद की कर्मभूमि झांसी में लोगों में जमकर उत्साह बना हुआ है। साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महानगर में विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

छद्दा ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनायी जाती है। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के पुत्र और जाने माने हॉकी खिलाड़ी व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने शनिवार को बताया कि पिताजी के सम्मान में केंद्र सरकार का यह फैसला खिलाडियों का बहुत बड़ा सम्मान है, इसके लिए बहुत आभार । सभी सरकारों ने ध्यानचंद के खेलों में योगदान को सराहा है। उन्होंने बताया कि यहां जिस हीरोज ग्राउंड पर कभी पिता खुद प्रैक्टिस किया करते थे उसी ग्राउंड पर बने हीरोज क्लब का यह 100 स्थापना वर्ष भी है। वर्ष 9121 में स्थापित इस क्लब ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जन्म दिया जो अब भी इस क्लब का हिस्सा हैं। क्लब की स्वर्णजयंती पर मेजर ध्यानचंद खेल प्रेरक सम्मान की शुरूआत होने जा रही है। इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस पर यह पहला पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा हॉकी में पूर्व ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर महरानी लक्ष्मीबाई के किले से एक रैली का आयोजन किया जायेगा जो ईलाइट चैराहे ,ध्यानचंद स्टेडियम होते हुए हीरोज ग्राउंड पर पहुंचेगी। इस बीच रन फार दादा ध्यानचंद का आयोजन किया जायेगा।

हीरोज ग्राउंड पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और इसके बाद पूर्व ओलंपियंस और महिला हॉकी खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शन मैच कराया जायेगा। यहां पर पूर्व खिलाड़ियों का सम्मान किया जायेगा। इसके अलावा मध्यप्रदेश एकेडमी महिला हॉकी टीम और झांसी महिला हॉकी टीम के बीच भी एक मैच का आयोजन किया जायेगाक्षेत्रीय खेल अधिकारी (आरएसओ) सुरेश बेानकर ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की एस्ट्रोटर्फ पर सेना हॉकी टीम और झांसी हॉकी टीम के बीच मैच का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रसाद वर्मा के साथ उत्तर प्रदेश प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण एवं पंचायत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा आदि शिरकत करेंगे। इस मैत्री मैच के अलावा खेल से जुड़ी बडी शख्सियतों को सम्मानित भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *