धरना प्रदर्शन चक्का जाम के साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन

ललितपुर (कुन्दल पाल)। नए कृषि कानून को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद भारतीय किसान यूनियन में अन्य पार्टियों के नेताओं ने शहर के घण्टाघर के पास धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी किसानों का समर्थन करते हुए उनके साथ प्रदर्शन किया।

किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के ऐलान के तहत ललितपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों को पर उतर आए और व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। वहीं किसान बाइकों पर सवार होकर शहर की सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद किसान शहर के मुख्य स्थल घण्टाघर पहुंच गए, जहां उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। वही इसी दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी किसानों का समर्थन करते हुए घण्टाघर मैंदान पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, नगर अध्यक्ष राजपाल यादव सहित दर्जनों किसानों ने कृषि कानून को वापिस लिए जाने की मांग की। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों ,नोजवानों की विरोधी सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *