नौका दौड़ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व केन जल आरती का भव्य आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत केन स्वच्छता अभियान

बांदा (लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी)। बताते चले कि कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बांदा में पहली बार नौका दौड़ अर्थात नौका प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जिसमें गंगा को सुरक्षित रखने तथा स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। तत्पश्चात केन जल की महा आरती कार्यक्रम किया गया। आपको बताते चले कि इस कार्यक्रम का आयोजन तथा व्यवस्थाएं जिला गंगा समिति एवं विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाधिकारी दीपा रंजन, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी बांदा संजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी गणों की प्रमुख उपस्थिति रही।

आपको बता दे इस मौके पर नौका प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों को प्रथम स्थान पर महेश पाल समूह को मिक्सी एवं शील्ड देकर और दूसरे स्थान वाले जगदेव समूह को सीलिंग फैन एवं शील्ड तथा तीसरे स्थान मोहनलाल समूह को रूम हीटर एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम का उद्देश्य नदी किनारे रहने वालों को पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु तथा नदियों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके इस अभियान को लेकर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं यह कार्यक्रम बुंदेलखंड स्तर पर पहला कार्यक्रम है निर्णायक मंडल में राष्ट्रीयता राग खेमराज निषाद राष्ट्रीय तैराक महिला ललिता निषाद रामकृष्ण निषाद आदित्य प्रताप सिंह राजेंद्र निषाद शाहिद अली खान क्रांति निषाद राष्ट्रीय तैराक आदि निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे।

मौके पर जिला स्तर के अधिकारीगण एवं जिलाध्यक्ष पार्वती गुप्ता पुष्पा कोटार किरण सेठी अंजू दमेले अर्पिता श्रीवास्तव माही सिंह काजल सिंह और संचालन श्री संजय काकोनिया जी के द्वारा किया गया। राशिका ठाकुर गौ रक्षा समिति के जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति जिला उपाध्यक्ष शिवमंगल प्रजापति नगर महामंत्री ब्रजकिशोर द्विवेदी नगर अध्यक्ष कुलदीप नामदेव सागर गोयल पश्चिमी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पूर्वी नगर अध्यक्ष बलवीर कुशवाहा नरैनी नगर अध्यक्ष सोनू करवरिया व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश सराफ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता नगर महामंत्री प्रेम गुप्ता अमित कुमार साहू जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार, जिला प्रचार मंत्री प्रभारी रजनीश प्रजापति, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष धुरिया आदित्य सोलंकी सत्यम मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी गण तथा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *