क्लासिकल नृत्य कथक से होगा डांडिया नाईट का शुभारंभ

डॉ मनुजी स्मृति समिति ट्रस्ट एवं एसवीएन एकेडमी द्वारा 17 अक्टूबर को होगा आयोजन

झांसी। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी डॉ मनुजी स्मृति समिति ट्रस्ट एवं एसवीएन एकेडमी द्वारा 17 अक्टूबर को होटल हाई वे सीपरी बाजार में नवरात्रि महोत्सव डांडिया नाइट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव का उद्देश्य आम जनमानस को भारतीय संस्कृति से रुबरु कराना होता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस साल ग्वालियर की कथक नृत्यांगना  संगीता चतुर्वेदी मां भगवती के चरणों में अपनी कथक नृत्य की प्रस्तुति दे कर डांडिया नाइट की शुरुआत करेंगी।

 

कार्यक्रम संयोजक डॉ पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि उससे पहले नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत मेंहदी ,रंगोली ,चित्रकला एवम डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डांडिया नाइट के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र दे कर सम्मानित किया जाएगा।  झांसी के चार मुख्य कोडियोग्राफर रेमो सर , सन्नी श्रीवास्तव,आकाश,जय अपने ग्रुप के साथ उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम सह संयोजक रवि गुप्ता,  सौरभ सिंह , पूजा दुबे , बेबी इमरान एवम रिया के साथ रूपाली शक्या, अंजली श्रीवास,निधि शास्त्री, रिद्दी वर्मा,संध्या गौतम,पियूष खरे, नीलेश कुशवाह, अमन,आकाश सिंह, विशेष सहयोग प्रदान कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *