भाजपा बन गई भूमाफिया पार्टी : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने अयोध्या पूछने पर भाजपा पर साधा निशाना, सड़कों की दुर्दशा पर जताई चिंता

अयोध्या (अवनीश अवस्थी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आज अयोध्या पहुंचने पर उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में स्त्री, पुरूष, नौजवान, बच्चे-बूढ़े सभी घंटों उनके इंतजार में खड़े दिखाई दिए। महिलाओं ने भी उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। अंगूरीबाग में बालयोगी स्वामी रामदास महाराज ने अखिलेश यादव को पुष्प माला पहनाई और विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

अखिलेश यादव ने लखनऊ से अयोध्या के बीच सड़कों की दुर्दशा पर दुःख और चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। जबसे सत्ता में भाजपा आई है। भाजपा ने जमीनों पर कब्जा करने का काम किया है। भाजपा भूमाफिया पार्टी बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के सामने संकट है।
अखिलेश यादव ने आज यहां दैनिक जनमोर्चा के सम्पादक स्व0 शीतला सिंह के मकबरा स्थित आवास पर जाकर उनके परिवारीजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शीतला सिंह अपनी निष्पक्ष, बेबाक पत्रकारिता के लिए याद रखे जाएंगे।

अखिलेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय के आवास पर भी गए जिनकी पत्नी का निधन पिछले दिनों हुआ था। उन्होंने श्री पाण्डेय को धैर्य बंधाया।
श्री यादव ने यहां अयोध्या के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व0 गंगा सिंह यादव के आवास पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अखिलेश यादव अयोध्या के मोहल्ला हसनू कटरा गए जहां हाजी फिरोज खां बब्बर की बेटी कु0 निस्कतनूर को लैपटॉप दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अखिलेश यादव के साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व विधायक पवन पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव तथा हामिद जाफर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *