भाजयुमो के वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन अभियान का हुआ समापन
बबीना : भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ऑफ लाइन वैक्सिनशन रजिस्ट्रेशन अभियान के अंतर्गत 8 जुलाई से 15 तारीख तक चलने वाले कार्यक्रम का गुरूवार को बबीना में समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा देवेंद्र पटेल रहे। इस मौके पर 50 लोगो का रजिस्ट्रेशन किया गया। कार्यक्रम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह मन्नी ,पलविंदर सिंह नंदा मंडल अध्यक्ष भाजपा, गोपाल नारायण द्विवेदी, अभय जैन, विनोद पंडा, ललित साहू, पवन यादव, गोलू वाल्मीक, विनय वाल्मीक, विपिन ठाकुर, नाना गुप्ता, रवि वर्मा, रोहित सेन, मौसम जैन, सनी शर्मा, मोनू साहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनू शिवहरे अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं आभार सोनल जैन महामंत्री युवा मोर्चा ने किया।