महिला मंडल द्वारा पठोरिया दुर्गा माता मंदिर पर धूमधाम से भगवान श्री रामलाल महोत्सव मनाया गया

झांसी। पठोरिया दुर्गा माता मंदिर पर रविवार को महिला कमेटी द्वारा भगवान श्री राम लला महोत्सव मनाया गया। जहां पर महिला कमेटी द्वारा बताया गया की 500 सालों बाद आज वह दिन आया है जिसका हम सभी महिलाओं को बरसों से इंतजार था। सभी माता बहनों ने आज राम भोग एवं सुंदरकांड व रामधुन, भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया।

महिला मंडल ने बताया कि यह कार्यक्रम 17 तारीख से 22 तारीख तक चलाया जा रहा है। माता बहनों ने सभी क्षेत्रीय लोगों से आग्रह किया है कि क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासी आकर भजन एवं रामधून में शामिल हो, जिससे सभी को  पुण्य अर्जित हो।

इस मौके पर विमला फूल कुमारी रामकली देवी सुनीता सरला मुन्नी काँच पिंकी गगीता भारती सविता प्रमिला सूचि दीपा मूरी हिमन्द्री अंजू यादव मुन्नी पाखरे वरपा ऊषा अवधेश मधु आशा अगूरी त्रिपाठी सहित तमाम महिलाएं रहीं। दीपा विरथरे ने सभी का आभार व्यक्त किया। महिला कमेटी ने राम कलेवा का आयोजन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *