रामू निरंजन और झांसी के प्रतिपाल सिंह को महामंत्री की जिम्मेदारी
झांसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह चौधरी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की सहमति के बाद क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी की गई है। इसमें बालमुकुंद शुक्ला को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रामू निरंजन और झांसी के प्रतिपाल सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
प्रतिपाल सिंह पूर्व में झांकरी ग्राम प्रधान,निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत निर्माण समिति के सभापति भी रहे हैं।
घोषित सूची के अनुसार हेमचन्द्र राजपूत, महेन्द्र सिंह तोमर, रामाकान्त राजपूत, अतुल दीक्षित, भूपेन्द्र सिंह, राजन सिंह चौहान, सतीश शुक्ला, हर्ष प्रताप सिंह और अवधेश शर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं सर्वेश यादव, राजीव त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, अजय प्रताप सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, सागर दुबे, सूरज मिश्रा, निर्जेश मिश्रा, सतेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह को क्षेत्रीय मंत्री बनाया गया है।
रामसागर चतुर्वेदी को क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री तथा आशीष गुप्ता और अंकुर शुक्ला को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। रवि सिंह को क्षेत्रीय मीडिया संयोजक, कृपाशंकर शाह और उमाशंकर राजपूत को सह मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। अखिलेश सिंह को क्षेत्रीय आईटी संयोजक तथा अंशुल बाजपेई और दिलीप शिवहरे को सह आईटी संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा वीर नारायण राजपूत, रामकृष्ण गुर्जर, संतोष मिश्रा, अमरदीप मिश्रा, मनोज दुबे, पुष्पेन्द्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता और सुरेश कुमार टोटे को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
