झाँसी। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बड़ागाँव पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को थाना बड़ागाँव क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना बड़ागाँव में मु0अ0सं0 81/26 धारा 105 बीएनएस एवं 9/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त गोपाल यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी ग्राम डिमरौनी थाना बड़ागाँव, उम्र 40 वर्ष, को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम छपरा रोड स्थित विश्रामालय से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक मो. हारून, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, कांस्टेबल शोभित शुक्ला एवं रिक्रूट कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।
