भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, 5 जून से 21 जून तक होंगे कार्यक्रम आयोजित
झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला की कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी।कार्यशाला के शुभारंभ मे सबसे पहले पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के बाद वंदेमातरम का सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण 7 जून को हो रहे है। यह 12 वर्ष विश्वास के , विकास के एवं जन कल्याण के हैं।
हम सबके लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार ने गरीब, शोषित, वंचित एवं किसानों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है ओर सभी को इसका लाभ मिल रहा है जन कल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत को तीव्र गति मिल रही है।जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक भारतीय जनता पार्टी के बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दे दी गई है।जिला उपाध्यक्ष चंचल कंथरिया ने आगामी 31मई रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सफल बनाने के लिए विचार व्यक्त किये।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री झांसी जिला के प्रभारी संत विलास शिवहरे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून तक संगठन बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसका शुभारंभ 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ शुभारंभ किया जायेगा। यह बृक्षारोपण कार्यक्रम मण्डल स्तर तक चलाया जायेगा। 13 से 14 जून के मध्य मे जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की उपस्थिती मे मीडिया से संवाद किया जायेगा।
14 जून से 16 जून तक ब्लॉक वार जन कल्याण शिविर आयोजित किये जायेंगे। 16 जून से 17 जून के मध्य जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने पदाधिकारियों से कहा कि वह किसानों को जैविक आधार पर खेती करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि खेतों मे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बनाये रखने के लिए गोबर की खाद, केंचुआ खाद बहुत जरूरी है कीटनाशक दबा से किसान कैसे बचे इसके लिए किसानों को जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी, जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, डा अनिल राज,छत्रपाल सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह गुर्जर, अमित चौरसिया, सतेन्द्र खरे, नेहिल सिंघई, जिला मंत्री यशोदा कुशवाहा, यज्ञेश यादव, मनीष वर्मा, हाकिम सिंह चौहान, दीपक त्रिपाठी,कृष्ण चन्द्र तिवारी, टीकाराम पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुरसरांय, जयचंद राजपूत अध्यक्ष नगर पंचायत एरच, पुष्पेंद्र दुबे, सुरेंद्र मोहन पाठक संजीव चतुर्वेदी,वीर प्रताप सिंह चौहान, मुकेश पटेल, संजय गुप्ता, गुरदीप सिंह गुर्जर, पवन बुलकिया, अजय राय, रवि गोयल, पंकज आर्य, महेंद्र सिंह राजपूत अनुज मिश्रा, लोकेन्द्र सिंह, सुनील लोधी, बैभव, राजेंद्र कुशवाहा अध्यक्ष नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर, प्रवीण बुधौलिया, उमेश सिंह, मनोज अहिरवार, केशवेन्द्र सिंह, हरी बाबू, कमलेश गौतम, मनोज कुमार जैन, आदि उपस्थित, रहे।
