सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों से आमजन को कराया गया अवगत
झांसी। प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 8 दिवसीय विकास प्रदर्शनी का समापन पं. दीनदयाल सभागार परिसर में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह गौर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल की उपस्थिति रही।
समापन अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ उठाएं। प्रदर्शनी में ‘शक्ति से समृद्धि’, ‘सशक्त युवा-स्वर्णिम भविष्य’, ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’, ‘महिला सशक्तिकरण’ एवं ‘पर्यटन विकास’ जैसे विषयों पर आधारित पोस्टरों के माध्यम से सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों को दर्शाया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, सूचना विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
