प्रभारी मंत्री ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लिए लिखित पत्र, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा
झांसी। भाजपा की संगठनात्मक मजबूती के पीछे लाखों कार्यकर्ताओं का संघर्ष, त्याग और समर्पण है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसका सम्मान तथा उसकी समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह बात जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने झांसी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में कही।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की समस्याओं की वास्तविक जानकारी होती है। इसलिए उनके सुझावों को गंभीरता से सुनना और उन पर अमल करना जरूरी है।

लिखित पत्र लेकर समाधान का दिया भरोसा
बैठक के दौरान जयवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं को संबंधित विभागों एवं अधिकारियों तक व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से लिखित पत्र भी प्राप्त किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रों में उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी और उनके शीघ्र निराकरण का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बना रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही संगठन की मजबूती का आधार है।

बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, बाबूलाल तिवारी, रामनरेश तिवारी, श्याम बिहारी गुप्ता, राजकांतेश वर्मा, अशोक राजपूत, कपिल बिरसेनिया, विनोद नायक, विकास कुशवाहा, संजीव अग्रवाल, लाला राजेंद्र गुप्ता, अमित खटीक, चेतन ओझा, पलविंदर नन्दा, संतराम पेंटर, नीरजा गुप्ता, मीनू राजावत, विनीत खटीक, शिवेंद्र सिंह शैली, नीलू गुप्ता, किशोरी रायकवार, अनुज नीखरा, सहगेंद्र भंगेल, दिलीप पुरी, जमुना कुशवाहा, भारत सिंह पटेल, एसके बाबा, बशीर अली, ब्रजमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
