नारी शक्ति वंदन पर प्रेस वार्ता, महिलाओं ने जताया समर्थन
मऊरानीपुर/झांसी। नगरपालिका सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी शक्ति वंदन पहल का जोरदार समर्थन किया। इस अवसर पर अग्रसेन महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डाॅ नंदिनी दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्देश्य देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी दिशा में वर्ष 2023 में पारित अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है।
वक्ताओं ने बताया कि इस कानून के लागू होने के बाद भविष्य के लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी में बड़ा इजाफा होगा और सैकड़ों महिलाएं संसद तक पहुंचकर नीति निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को अंतिम रूप देने के लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें इसे पारित कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
प्रेस वार्ता में उपस्थित अन्य महिलाओं ने भी
महिलाओं से इस पहल के समर्थन में आगे आने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की । महिलाओं ने जोर देकर कहा कि जब तक महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और निर्णय लेने में भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक देश का समग्र विकास संभव नहीं है। इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया गया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान डॉ. नंदिनी दुबे, राधा अग्रवाल, प्रवेश शर्मा, प्रगति आर्य, वंदना मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंचल कंथरिया, चंद्र प्रभा भड़ेरिया, दिनेश राजपूत, राम किशोर आर्य, सुधांशु वाजपेई आदि उपस्थित रहे।
