नई दिल्ली। प्रेम-प्रसंग और परिवार के विरोध के बीच तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कन्नौज जिले से घटनासामने आई, जहां एक प्रेम प्रसंग के चलते 16 वर्षीय किशोरी 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। यह घटना सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी का एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय करने की बात कही, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गई और सीधे बिजली के टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।
करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस अधिकारियों ने किशोरी को समझाने की कोशिश की। बाद में उसके प्रेमी को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद समझाने-बुझाने के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई।पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और स्थिति पर काबू पा लिया गया।
