जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद ब्लॉक स्थित ईंटों कस्बे में बड़ी माता मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। यहां शिवपरिवार, मां दुर्गा, शीतला माता, पंचमुखी हनुमान, कालभैरव, शनिदेव और बाबा खाटू श्याम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न की गई।
यह आयोजन पवन मुखिया परिवार द्वारा कराया गया, जिसमें धार्मिक विधि-विधान के साथ मूर्तियों का महास्नान कराया गया और उसके बाद पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और वातावरण भक्ति-भाव से सराबोर रहा।
शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में विधिवत हवन-पूजन और मूर्ति स्थापना की गई। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीणों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती रही। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे आयोजन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्सव के माहौल में बदल गया।
