450 से अधिक विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण
झांसी। गुरुवार को बुंदेलखंड सेवा मंडल द्वारा संचालित विद्यालय महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आज महानगर के विभिन्न स्कूलों से कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों द्वारा 1 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच 450 पंजीकृत छात्र छात्राओं की प्रवेश ( छात्रवृत्ति सह प्रतिभा खोज ) परीक्षा आयोजित की गई।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
परीक्षा समाप्ति पर परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर निकले छात्र छात्राओं के चेहरे ख़िले हुए थे।

ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में केवल महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में विगत चार वर्षों से प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाता है इसीलिए शहर के कुछ कोचिंग संस्थान केवल विद्यालय में होने वाली इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी निःशुल्क रूप से करवाते हैं।

परोक्ष समाप्ति के बाद सभी छात्र छात्राओं के साथ प्रबंध तंत्र के महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल, प्रबन्धक प्रभात कुमार सक्सेना, पर्यवेक्षक गजानन खानवलकर के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ओझा द्वार एक संवाद सत्र का आयोजन कर उनके साथ विद्यालय के नियमों आचार व्यवहार के निर्देशों तथा संस्था के नैतिक मूल्यों उद्देश्यों की चर्चा की गई तदुपरांत एक लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमे वीरता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान प्रवेश पटल प्रभारी श्रीमती श्यामली सिंह सहायक आकाश गोस्वामी परीक्षा प्रमुख विनय मिश्रा सहायक श्रीमती सीमा शर्मा सचल दल प्रभारी हिर्देश अग्रवाल कृष्ण कांत प्रजापति समन्वयक श्रीमती कादम्बिनी पाठक एवं श्रीमती कुसुम कुशवाहा सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
